HomeUttarakhandAlmoraसौनी में पेयजल समस्या को लेकर आमरण अनशन की चेतावनी

सौनी में पेयजल समस्या को लेकर आमरण अनशन की चेतावनी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✒️ अंकिता ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को सौंपा ज्ञापन

✍️ सालों पहले लगे कनेक्शन, पानी नसीब नहीं

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। विकासखंड ताड़ीखेत के ग्राम सौनी में व्याप्त भीषण पेयजल संकट के​ निवारण की मांग को लेकर समाजसेवी अंकिता पडलिया पंत ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत के कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। उन्होंने इसके लिए प्रशासन को केवल तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।

अंकिता पडलिया पंत ने तहसीलदार के माध्यम से संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि ग्राम सौनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजना कुछ साल पहले बनाई गई थी। उसमें आज तक कुछ ही पेयजल कनेक्शनों में 10 से 15 दिन बाद पानी आता है।

वहीं, 15—20 परिवार तो ऐसे हैं​ जिन्हें आज की तारीख तक इन कनेक्शनों से पानी ही उपलब्ध नहीं हो पाया है। समस्या को लेकर वह कई बार कार्यालय में पत्राचार कर चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंकिता ने चेतावनी दी कि य​दि तीन दिन के भीतर समस्या को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर से आमरण अनशन पर बैठ जायेगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन—प्रशासन की होगी। ज्ञापन में नगर महिला कांग्रेस रानीखेत की नगर अध्यक्ष नेहा साह के भी हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments