HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शासकीय विद्यालयों में नए बच्चों का जोरदार स्वागत, प्रवेशोत्सव

अल्मोड़ा : शासकीय विद्यालयों में नए बच्चों का जोरदार स्वागत, प्रवेशोत्सव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र के समस्त राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। राजकीय जूनियर हाईस्कूल एनटीडी व प्राथमिक विद्यालय एनटीडी में डायट प्रवक्ता दीपा जलाल ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 

राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव
राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव

श्रीमती जलाल ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों का प्रवेश शासकीय विद्यालयों में कराया जाना चाहिए। इस मौके पर नए आए छात्रों को किताब, पेंसिल, रबर, पेन, कटर आदि वितरित किये गये।

प्रधानाध्यापक दीपक वर्मा ने बताया कि राजकीय विद्यालय में निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, गणवेश, जूते, बैग आदि के अलावा स्वास्थ्य वर्धक आहार भी दिया जा रहा है। प्रत्येक सोमवार को दूध, अंडा, केला, बिस्कुट आदि दिया जायेगा। सप्ताह में दो दिन दूध एवं रामी पाउडर दिया जायेगा। प्रत्येक विद्यालय में कम्प्यूटर आदि की पढ़ाई भी कराई जाती है।

राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव
राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव

प्रवेशोत्सव कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय गोपालधारा, जूनियर हाईस्कूल गोपालधारा, प्राथमिक विद्यालय पंचधारा, प्राथमिक विद्यालय राजपुरा, बालिका इंटर कॉलेज एनटीडी में धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर प्रवक्ता दीपा जलाल, बलवंत मेहता, माया बिष्ट, ललित जोशी, कमला लटवाल सहित समस्त अभिभावक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments