HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: लमगड़ा में वांछित दबोचा, मासी में अवैध शराब के साथ...

अल्मोड़ा न्यूज: लमगड़ा में वांछित दबोचा, मासी में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में पुलिस लगातार चेकिंग तथा सम्म्न व वारंट तामीली का अभियान जारी रखे हुए है। इसी क्रम में लमगड़ा पुलिस ने एक वांछित को गिरफ्तार कर लिया, तो मासी में दो पेटी अवैध शराब बरामद के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है।
लमगड़ा: न्यायालयों से प्राप्त सम्मन, वारंट व नोटिसों की शत—प्रतिशत तामीली को जिले में पुलिस के अभियान के तहत थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील सिंह बिष्ट ने धारा—26, वन अधिनियम के वांछित राहुल सिंह सिराड़ी पुत्र हरीश सिंह, निवासी ग्राम सिराड़, चितई, अल्मोड़ा को चितई के पास से गिरफ्तार कर कर लिया। यह आरोपी वर्ष 2019 से वांछित चल रहा था।
चौखुटिया: जिले में पुलिस के ऑपरेशन नया सवेरा एवं एंटी ड्रग ड्राइव अभियान के के तहत चल रही कार्रवाईयों के तहत पुलिस की मासी चौकी के प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व. मोहन सिंह निवासी ग्राम मज्यूर, मासी, थाना चौखुटिया के कब्जे से 2 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसकी कीमत 11000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चौखुटिया में धारा-60, आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments