Breaking NewsNainitalUttarakhand

उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, नैनीताल जिले में इतने प्रतिशत हुआ मतदान


Uttarakhand News | उत्तराखंड में आज निकाय चुनाव हैं। छोटी सरकार के लिए वोटिंग आज सुबह 8 बजे शुरू हुई। नगर निकाय चुनाव को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। 30 लाख से ज्यादा वोटर निकाय चुनाव में वोट डाल रहे हैं। ये वोटर 5405 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। उत्तराखंड की 100 निकायों में 11 नगर निगम, 43 नगर पालिकाओं और 46 नगर पंचायतों के लिए आज मतदान चल रहा है। 100 निकायों में मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने 16,284 कर्मचारी को ड्यूटी पर लगाया है। इसके साथ ही 25,800 पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी में लगाए हैं। 11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं। 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशी हैं। सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 5405 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 25 जनवरी को इन मतों की गणना होगी और विजेताओं की घोषणा होगी। News Group Click Now

नैनीताल-हल्द्वानी में 12 बजे तक 27% मतदान

हल्द्वानी नगर निगम सहित सात निकायों में 402 पोलिंग बूथ में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया चल रही है, दोपहर 12 बजे तक लगभग 27% मतदान हुआ है। हल्द्वानी में 22.72 %, रामनगर में 18.23%, लालकुआं में 29.97%, नैनीताल 19.96%, भवाली 18.20%, भीमताल 24.34, कालाढूंगी 24.45% मतदान हो चुका है।

चमोली में 12 बजे तक 25% मतदान

न.पा. गोपेश्वर -25.70 %
न.पा. कर्णप्रयाग – 23.12 %
न.पा. गौचर -26.38 %
न.पा. ज्योतिर्मठ -26.70 %
न.पा. नंदानगर -41.72 %
न.पा. थराली -16.75 %
न.पा. पीपलकोटी -27.40 %
न.पा. नंदप्रयाग -27.90 %
न.पा. गैरसैंण -27.80%
न.पा. पोखरी -24.80%

टिहरी में 12 बजे तक 23% मतदान

नगर पालिका नई टिहरी- 20.53%
नगर पालिका चंबा- 20.04%
नगर पालिका मुनि की रेती -24.08%
नगर पालिका देवप्रयाग- 25.27 %
नगर पंचायत घनसाली- 19.30%
नगर पंचायत चमियाला- 29.99 %
नगर पंचायत तपोवन- 35.13%
नगर पंचायत गजा- 23.74%
नगर पंचायत लम्बगांव -26.61%
नगर पंचायत कीर्तिनगर- 31.45 %

उत्तरकाशी में 12 बजे तक 24% मतदान

उत्तरकाशी में नगर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए जिले के नगर निकायों में आज सुबह 8 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। प्राप्त सूचना के अनुसार दोपहर 12 बजे तक लगभग 24.03 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान सुव्यवस्थित रूप से और शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है। मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार मतदान प्रारम्भ होने के बाद 12 बजे तक नगर पालिका परिषद बाडाहाट में 18.94 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में 26.68 प्रतिशत,नगर पालिका परिषद बड़कोट में 17.73 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद पुरोला में 25.35 प्रतिशत और नगर पंचायत नौगांव में 31.46 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।

अल्मोड़ा में 12 बजे तक 25% मतदान

नगर निगम अल्मोड़ा – 21.20%
नगर पालिका परिषद रानीखेत (चिलियानौला)- 31.38%
नगर पंचायत द्वाराहाट- 31.59%
नगर पंचायत चौखुटिया- 23.78%
नगर पंचायत भिकियासैंण -19.59%

 

 

अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच बंद, क्वारब डेंजर जोन पर पहाड़ी का हिस्सा दरका

हल्द्वानी : भाजपा नेता की गाड़ी से शराब की पेटियां बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती