HomeUttarakhandAlmoraराजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबाज में मतदान एवं मतदात जागरुकता कार्यक्रम

राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबाज में मतदान एवं मतदात जागरुकता कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबाज अल्मोड़ा में निष्पक्ष मतदान एवं मतदात जागरूकता कार्यक्रम के उपलक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने, निष्पक्ष मतदान करने, चुनावी साक्षरता बढ़ाने हेतु व निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।

राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबाज में निष्पक्ष मतदान एवं मतदात जागरुकता कार्यक्रम
राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबाज में निष्पक्ष मतदान एवं मतदात जागरुकता कार्यक्रम

जिसमें छात्र-छात्राएं अपने परिवार आसपास क्षेत्र एवं समाज के अन्य लोगों को वोटर बनाने हेतु तथा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरुक करते हुए लोकतंत्र का महत्व समझा सके। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी जसवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए निडर, निर्भीक व निष्पक्ष मतदान करने तथा मतदान के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया।

राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या से उपस्थित प्रकाश पाण्डेय व प्रताप सिंह के द्वारा EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की दोनों यूनिटो कंट्रोल यूनिट और वैलिट यूनिट की कार्यप्रणाली के विषय में प्रत्यक्ष जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदान प्रतिशत बढ़ाने व निष्पक्ष मतदान करने के लिए स्वयं सेवकों द्वारा नारे लगाते हुए ग्राम गैंगहेट व गुरुड़ाबाज में रैली निकाली गयी। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबाज के प्राचार्य डॉ. रामावतार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी जसवीर सिंह ,डॉ.मनोज कुमार ‘भोज’, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. मंजू चंद्र, डॉ. दीपाली कनवाल, देवेंद्र कुमार, हिमांशु पंत, सहायक कर्मचारी व राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबाज के समस्त छात्र एवं छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments