HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 'गांव की सरकार' बनाने को मताधिकार की ताकत के साथ बूथों...

अल्मोड़ा: ‘गांव की सरकार’ बनाने को मताधिकार की ताकत के साथ बूथों पर उमड़े वोटर

✍️ पहले चरण में जिले के छह ब्लाकों में चल रहा मतदान, दोपहर तक 27 फीसदी मतदान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के प्रथम चरण का मतदान आज गुरूवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान स्थलों पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक यानी 2 घंटे में छह ब्लाकों में कुल 11.99 प्रतिशत वोट पड़े। दोपहर 12 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 27 हो गया।

अल्मोड़ा जिले में पहले चरण में कुल 11 ब्लाकों में से 6 ब्लाकों ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैसियाछाना, लमगड़ा व चौखुटिया में मतदान हो रहा है। इन 6 ब्लाकों में कुल 283789 मतदाता हैं। इनमें 136378 महिला और 147411 पुरूष मतदाता हैं। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में कई जगह उत्सुकता देखी गई। इसी उत्सुकता के चलते कई बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार देखी गई। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक यानी दो घंटे में 6 ब्लाकों में कुल 11.99 फीसदी मत पड़ चुके थे। इसके बाद मतदान में तेजी आई और दोपहर 12 बजे तक मतदान प्रतिशत 27 पहुंच गया। 12 बजे तक 76614 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान करने वालों में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। 12 बजे तक 42068 महिलाओं और 34546 पुरूषों ने मतदान किया। अभी तक सबसे कम मतदान लमगड़ा ब्लाक में पाया गया है।
12 बजे तक मतदान प्रतिशत
ब्लाक पड़े मत
————————
ताकुला 27.11
धौलादेवी 25.51
ताड़ीखेत 28.99
भैसियाछाना 27.25
लमगड़ा 23.82
चौखुटिया 29.79
————————
डीएम व एसएसपी ने लिया जायजा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय व एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने प्रथम चरण के वोटिंग के दौरान ताड़ीखेत व ताकुला ब्लॉकों के विभिन्न पोलिंग बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। चुनाव ड्यूटी में लगी फोर्स व जोनल, सेक्टर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। दोपहर तक सभी ब्लॉकों में मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।
————————

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments