HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ फिर उठी आवाज

अल्मोड़ा: जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ फिर उठी आवाज

👉 गांधी पार्क में धरना, अनसुनी के लिए सरकार की आलोचना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर आज मंगलवार को गांधी पार्क में दो घंटे धरना दिया गया। मालूम हो ​कि यह आंदोलन विगत 6 सालों से निरन्तर चल रहा है।

प्राधिकरण के विरोध में आयोजित धरने में आज पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल विज्ञापनों के माध्यम से अपनी पीठ खुद थप थपा रही है, किंतु जनता के दुख दर्द से सरकार को कोई लेना नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक, पेंशनर्स व अल्मोड़ा की जनता लगातार पांच वर्षो से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए धरना दे रहे हैं, मगर प्रदेश सरकार सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दो—दो मुख्यमंत्री प्राधिकरण समाप्त की घोषणा कर चुके, मगर इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी है।

उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सरकार नहीं चेती और प्राधिकरण समाप्त नहीं हुआ व भवन मानचित्र स्वीकृति का समस्त अधिकार नगरपालिका को नहीं मिले, तो सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने में मुख्य रूप से सभासद हेम चन्द्र तिवारी,अवनी अवस्थी, ललित मोहन पंत, एमसी काण्डपाल, प्रताप सत्याल, आनन्द सिंह बगडवाल, शहाबुद्दीन, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, चन्द्रशेखर बनकोटी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments