रानीखेत। विवेकानंद विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीखेत में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत—प्रतिशत रहा। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने टॉप 25 की सूची में अपना नाम दर्ज किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा में कुल 50 छात्र सम्मलित हुए, जिनमें से 49 ने प्रथम श्रेणी तथा 01 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। मैरिट सूची में अपना नाम दर्ज करने वालों में हर्ष नेगी पुत्र अमर सिंह ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ 16 वां स्थान प्राप्त किया। संदीप बिष्ट ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ 17 वां स्थान तथा शुभम तेवाड़ी पुत्र भुवन चंद्र तिवाड़ी ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 21 वां स्थान प्राप्त किया। इधर विद्यालय की इस उपलब्धि पर समस्त शिक्षकों, स्टॉफ व अभिभावकों ने हर्ष जताते हुए अव्वल रहे छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।