HomeUttarakhandHaridwarViral Video : देखिए, 50 फ़ीट की ऊंचाई से मौत का स्टंट

Viral Video : देखिए, 50 फ़ीट की ऊंचाई से मौत का स्टंट

सीएनई डेस्क | सोशल मीडिया में लोकप्रियता हासिल करने के लिए भी लोग न जाने क्या—क्या करते हैं। कुछ लोग तो फेमस होने के लिए ऐसा कर गुजरते हैं कि उनकी जान पर ही बन आती है। ऐसा ही कुछ एक वायरल वीडियो में दिख रहा है, जहां एक लड़का लगभग 50 फीट की ऊंचाई से नदी में कूद लगा रहा है।

यह वायरल वीडियो रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के महज कुछ ही दूरी का बताया जा रहा है। जहां कुछ युवा और नाबालिक बच्चे गंगनहर मे मौत की छलांग लगा रहे हैं। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो में एक युवक गंगनहर के ऊपर बने गंगा ब्रिज पर लगभग 50 फ़ीट की ऊंचाई पर चढ़ जाता है। फिर अचानक वह इतनी बड़ी हाइट से गंग नहर में छलांग लगा देता है।

इस बीच इस स्टंटबाजी का वीडियो वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बना लिया। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोग लड़के की साहस की प्रशंसा कर रहे हैं। तो कुछ इस जानलेवा स्टंट पर पुलिस व प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments