HomeBreaking Newsयहां भूतनी के वायरल वीडियो (Viral Video) ने मचा दी सनसनी, आप...

यहां भूतनी के वायरल वीडियो (Viral Video) ने मचा दी सनसनी, आप भी देखिये

ADVERTISEMENTS

Bhoot Ka Viral Video/भूत वाला वीडियो : सोशल मीडिया के इस दौर में पता नहीं क्या-क्या वायरल हो जाता है। इन दिनों यूपी के अलीगढ़ में एक वीडियो ‘भूतनी वाला वीडियो’ के नाम से जमकर शेयर किया जा रहा है। बहुत से लोग दावा कर रहे हैं कि सीसीटीवी (CCTV) में कैद यह घटना (Ghost Video) पूरी तरह सत्य है और यहां एक भूतनी सीसीटीवी रिकार्डिंग के दौरान कैद हुई है।

दरअसल, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अलीगढ़ में एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रात का वक्त है और कई मकान हैं। इस बीच एक महिला अचानक वीडियो में प्रकट हो जाती है और फिर गायब भी हो जाती है। वायरल हो रहा यह वीडियो अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

See Viral Ghost Video –

Viral Video में एक महिला चादर ओढ़े अचानक दिखाई देती है। वह कुछ दूर चलती है औ फिर एकाएक गायब भी हो जाती है। यह सीसीटीवी फुटेज जब वायरल हुआ तो इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया। अब यह वीडियो बहस का मुद्दा भी बन गया है। कुछ लोग जहां इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी व एडिट किया बता रहे हैं, तो बहुत से ऐसे हैं जो यह दावा कर रहे हैं कि वीडियो में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। वहीं, कई लोग वीडियो को मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं। उनके द्वारा एक चर्चित फिल्म के डॉयलॉग ”ओ स्त्री तू कल आना” लिख कर वीडियो शेयर किया जा रहा है।

संभावना यह भी जताई जा रही है कि किसी ने शरारत करते हुए वीडियो में कांट-छांट की हो और वीडियो वायरल कर सनसनी फैलाने का प्रयास किया है। हम अपने पाठकों को स्पष्ट करना चाहते हैं कि सीएनई मीडिया हाऊस भूत-प्रेत के किसी दावे में यकीन नहीं करता। इस वायरल वीडियो की भी हम सत्य होने की पुष्टि नहीं करते हैं। इस वीडियो या भूत-प्रेत पर यकीन करना हम अपने पाठकों पर छोड़ते हैं।

मौसम लेटस्ट अपडेट – इन तारीखों में होगी भारी बारिश, बर्फबारी

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे | Multani Mitti
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments