रानीखेत के युवा होटल व्यवसाई विनय तिवारी का आकस्मिक निधन, शोक

👉 गमगीन माहौल में अंत्येष्टि
CNE REPORTER, RANIKHET. यहां प्रसिद्ध तिवारी भोजनालय के स्वामी व नगर के युवा व्यवसाई विनय तिवारी पुत्र स्वर्गीय कैलाश चंद तिवारी का 32 साल की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनका काफी समय से हल्द्वानी निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। आज उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर नगर क्षेत्र में शोक की लहर है।
उल्लेखनीय है कि विनय तिवारी नगर की तमाम सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते थे। वह तीन बहनों के इकलौते भाई थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें पीलिया हो गया था। आज उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी से उनके पैतृक गांव रातीघाट लाया गया। जिसके बाद खैरना मुक्तिधाम में अंत्येष्टि हुई।
शव यात्रा में उमेश भट्ट, भाष्कर कपिल, भाष्कर बिष्ट, कुलदीप कुमार, विनोद नेगी, नरेंद्र कठायत, गणेश पांडेय, ब्लाक प्रमुख हीरा रावत, यतीश रौतेला, महेश आर्या, अजय बबली, दीपक पंत, पुष्कर पांडेय, गोपाल देव, हर्षित वर्मा, हेमन्त रौतेला, विजय तिवारी, दीपक तिवारी, चन्दन बिष्ट, गोपाल नाथ गोस्वामी, पंकज जोशी सहित तमाम लोग शामिल हुए।