HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: एक तरफ ग्रामीणों का सड़क के लिए धरना, तो दूसरी...

Bageshwar News: एक तरफ ग्रामीणों का सड़क के लिए धरना, तो दूसरी ओर क्रमिक अनशन संविदा कर्मी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंडलसेरा वार्ड में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन पीपल चौक पर जारी है। आंदोलन स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर कतई जनप्रतिनिधि व अधिकारी कतई गंभीर नहीं हैं। मंडलसेरा नगर पालिका परिषद का सबसे बड़ा वार्ड है। जनसंख्या के लिहाज से विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। सड़क और पुल की मांग को लेकर लंबे समय से नागरिक आंदोलित हैं। इस मौके पर कैलाश चंद्र जोशी, नरेंद्र सिंह मेहता, प्रताप सिंह भंडारी, जगदीश मलड़ा, भुवन चौबे, किशन सिंह भंडारी, नयन सिंह खेतवाल आदि मौजूद थे।
क्रमिक अनशन पर संविदा कर्मी

सैनिक कल्याण विभाग में नियुक्त संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार जारी रखा। सातवें वेतन आयोग का लाभ और विभागीय संविदा में लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन क्रमिक अनशन में मनोज कुमार और कमला तिवारी बैठे। कार्यालय परिसर में रमेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा केंद्रीय सैनिक बोर्ड की गाइड लाइन और उत्तराखंड सरकार के शासनादेश के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्त किए जाने की समान व्यवस्था है, लेकिन विभाग द्वारा अधिकारियों को संविदा में नियुक्त किया है। पूर्व सैनिक संविदा कर्मचारियों और सिविल अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों का मानसिक शोषण किया जा रहा है। इस मौके पर सोबन सिंह, महेश चंद्र कांडपाल, दीप बिष्ट, बसंत जोशी, नरेंद्र सिंह, किशन सिंह, दान सिंह, मोहन चंद्र पंत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments