HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : समस्याओं का अंबार, सुधलेवा कोई नही ! सड़क, बिजली,...

Almora News : समस्याओं का अंबार, सुधलेवा कोई नही ! सड़क, बिजली, पानी, रोजगार के मुद्दे पर भड़का ग्रामीणों का रोष, जागनाथ संघर्ष समिति का धरना, विस चुनाव के बहिष्कार की चेतवानी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सड़क निर्माण, पेयजल, बिजली, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर धौलादेवी व भैसियाछाना ​विकासखंड अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के नागरिकों ने जागनाथ संघर्ष समिति के बैनर तले यहां चौघानपाटा में धरना दिया। साथ ही मुख्यमंत्री को समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर ज्ञापन भी भेजा। कार्रवाई नही होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
तय कार्यक्रम के मुताबिक आज सुबह ग्रामीण ग्रामसभा थिकलना ऐरिखन नायल बोड़ा थाला धौलनैली निसनैली कटुजिया कोटा त्रिनैली समेत अनेक गांवों कि समस्याओं को लेकर धरने पर बैठ गये। इस मौके पर उन्होंने तहसीलदारके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। धरनास्थल पर समाजिक कार्यकर्ता हरीश भट्ट ने कहा कि 30 से 35 किलोमीटर क्षेत्रफल में सैकड़ों लोग निवास करते हैं, लेकिन अभी भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। लागातार लम्बे समय से इस दुर्घम घाटी की आवाज को उठाने का काम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व युवाओं ने की, लेकिन उन पर कोई विशेष अमल नही किया गया, ना किया जा रहा है। समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने शासन—प्रशासन से पनुवनौला चौराहे से धार्मिक नगरी वृद्धजागेश्वर तक तत्काल डामरीकरण करने की मांग की। कहा कि जौलबाज से थिकलना तक रोड की हालात ऐसी है कि कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। अतएव जौलबाज से थिकलना तक रोड का चौडीकरण व डामरीकरण का काम शुरू होना चाहिए। कहा कि मंगलता-त्रिनैली मोटर मार्ग निर्माण में ग्रामीण जनों के आम रास्ते और पाईपलाइन क्षतिग्रस्त हैं। बार—बार आग्रह करने पर भी पीएमजेसीवाई द्वारा कार्य नही किया गया, जिससे आमतौर पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जामड़ी-कटुजिया से चरचालिखान तक मोटरमार्ग निर्माण करने की भी मांग की। कहा कि बिजली लाईन की हालात पूरे क्षेत्र में खराब है। समय—समय पर लाइट बंद हो जाती है। लाईन जगह—जगह पर क्षतिग्रस्त है। कई बार अल्मोड़ा बिजली विभाग को अवगत करने के बाद भी आज तक इस पर कार्य नही किया गया। ग्रामसभा धौलनैली तोक निसनैली में मग्गरूडोल पेयजल योजना क्षतिग्रस्त है, जिससे सैकड़ो लोगों को पीने के पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत धौलनैली के ग्राम निसनैली में पेयजल की समाधान हेतु तल्ली डनखाली के मोहन्याधार से निसनैली तक नई पाइपलाइन निर्माण की जरूरत है। मुख्य मोटर मार्ग कोटा से कोटा गांव तक तथा थाला मुख्य मोटर मार्ग से अनु. जाति बस्ती डनखाली तक मोटरमार्ग निर्माण की मांग जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही है। यह भी मांग रखी कि क्षेत्र की जनसंख्या व आवश्यकताओं देखते हुये बैंक की शाखा या पोस्ट ऑफिस की शाखा खोली जाये, स्मॉल फ़ैक्टरी स्थापित की जाये, प्राईमरी हेल्थ सेंटर की स्थापना हो, वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था हेतु चिकित्सक, फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ की नियुक्ति की जाये।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष व युवा नेता गोपाल भट्ट ने कहा कि समस्याओं का अगर निराकरण एक माह के भीतर नही किया तो सैकड़ो ग्रामीण जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार आज पलायान रोकने के बड़े बड़े वादे कर रही है, लेकिन ग्रामीण जनों को मूलभूत सुविधा देने में विफल रही है। ग्रामीण अब आगामी विधानसभा चुनावो में रो नही तो वोट नही नारे के साथ चुनाव मतदाता का बहिष्कार करेंगे। धरने में ग्राम सभा बोड़ा थाला से प्रधान पति गोपाल राम, ग्रामसभा धौलनेली से प्रधान प्रतिनिधि गोकुल वाणी, पूर्व प्रधान दिवान राम, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र राम, उप प्रधान बोड़ा केवल भट्ट, कटुजिया गांव से भुवन भट्ट, हरिपधान भट्ट, जय दत्त भट्ट, पंकज जोशी, बसन्त बिनवाल, नवीन कर्नाटक, गोपाल सिजवाली, बहादुर राम, ललित गोस्वामी, पंकज कुमार, हयात वाणी, मोहित भट्ट, शरद कुमार, गोविंद प्रसाद बब्लू, नीरज कुमार, रविंद्र कुमार, कमल भट्ट, हीरा सिंह, हिमांशु वाणी, संजय भैसोड़ा, सुधांशु बिष्ट, रेणु वाणी, चंद्र बल्लभ भट्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments