HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग अल्मोड़ा : चमड़खान के थौली में पानी के विवाद को...

बिग ब्रेकिंग अल्मोड़ा : चमड़खान के थौली में पानी के विवाद को लेकर भिड़े ग्रामीण और रिसोर्ट कर्मचारी, रिसोर्ट मालिक पर गोली चलाने का आरोप, दोनों ओर से एफआईआर दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां तहसील भिकियासैंण के चमड़खान क्षेत्र अंतर्गत बुड़थौली में एक रिसोर्ट मालिक और ग्रामीणों को बीच हुआ पानी का विवाद मारपीट में तब्दील हो गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

आरोप है कि ग्रामीणों ने रिसोर्ट में कार्यरत एक कर्मचारी के साथ मारपीट की और वहीं रिसोर्ट मालिक ने अपनी पिस्टल से गोली चला दी। इस मामले में राजस्व पुलिस ने दोनों ओर से क्रास एफआईआर दर्ज की है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्रामीणों का रिसोर्ट मालिक प्रकाश जोशी से लंबे समय से पानी को लेकर विवाद चल रहा था। आज दर्जनों लोग रिसोर्ट में आ पहुंचे।

इस दौरान विवाद हाथापाई में तब्दील हो गया। रिसोर्ट मालिक का आरोप है कि ग्रामीणों ने रिसोर्ट के कर्मचारी के साथ मारपीट की। जबकि गांव वालों का कहना है कि रिसोर्ट मालिक ने उन पर फायर झोंक कर जान से मारने का प्रयास किया।

कानूनगो महेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में दोनों ओर से क्रास एफआईआर दर्ज हुई है और मामले की जांच चल रही है। इस मामले की जानकारी लेने के लिए पटवारी रापड़ जमुना राणा से संपर्क किया गया, उन्होने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

एसडीएम राहुल साह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष अलग—अलग आरोप लगा रहे। जहां ग्रामीण गोली चलाये जाने की बात कह रहे हैं, वहीं रिसोर्ट मालिक मारपीट का आरोप लगा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments