HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: सड़क से ढाई फिट खाई में गिरा ग्रामीण, हालत नाजुक

Almora News: सड़क से ढाई फिट खाई में गिरा ग्रामीण, हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS

काफलीखान (अल्मोड़ा): यहां तिराहे के निकट से एक व्यक्ति करीब 250 फिट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। जो चोटें लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे खाई से​ निकालकर क्षेत्रवासियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

काफलीखान—भनोली मोटरमार्ग में काफलीखान तिराहे पर ग्राम सन निवासी रामदत्त पुत्र धर्मानंद (59 वर्ष) खड़ा था, जो अचानक मोटरमार्ग से लगभग 250 फिट नीचे गहरी खाई में गिर गया। गंभीर चोटों से वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में स्थानीय लोग उसे खाई से निकालकर लाए और इसकी सूचना थाना दन्या को दी गई। इसके बाद 108 सेवा से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हालत गंभीर है और रामदत्त के हाथ व सिर समेत शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments