HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू न्यूज : ग्राम प्रधानों व जनता ने वनाधिकारियों का जताया आभार

मोटाहल्दू न्यूज : ग्राम प्रधानों व जनता ने वनाधिकारियों का जताया आभार

ADVERTISEMENTS

मोटाहल्दू। दो ग्रामप्रधान संगठन के प्रदेश सचिव सीमा पाठक और ग्राम प्रधानों की स्थानीय इकाई के सभी पदाधिकारियों की मेहनत रंग लाई और आज गौला नदी से सटे गांव के लोगों को हक हकूक की खनन सामग्री के परमिट मिलने शुरू हो गए हैं। यह परमिट 1 वर्ष से रुके हुए थे। ग्रामीणों की इस समस्या के लिए दो जनवरी को ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव सीमा पाठक के नेतृत्व में फत्ता बंगर की ग्राम प्रधान, रेखा लोशाली , हल्दुचौर दीना के ग्राम प्रधान हेमा जोशी, खड़कपुर के ग्राम प्रधान शंकर जोशी, गंगापुर कब्डाल के ग्राम प्रधान ललित सनवाल, हेडागज्जर के केशव पंत, किशनपुर सकुलिया के ग्राम प्रधान विपिन जोशी सामाजिक कार्यकर्ता कीर्ति पाठक व पूरन जोशी सहित कई लोगों ने प्रभागीय वन अधिकारी संदीप कुमार से भेंट कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था। जिस पर डीएफओ ने संज्ञान लेने और आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था। इस पर आज हक हकूक का परमिट जारी करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए समस्त जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने प्रभागीय वन अधिकारी संदीप कुमार, उप प्रभागीय वन अधिकारी अधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया, वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी का आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments