HomeBreaking Newsटोयोटा किर्लोस्कर मोटर के Vice Chairman विक्रम किर्लोस्कर का निधन

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के Vice Chairman विक्रम किर्लोस्कर का निधन

ADVERTISEMENTS

Vikram Kirloskar Death : विख्यात ऑटो कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर लिमिटेड (Toyota Kirloskar Motors Ltd) के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर (Vikram Kirloskar) अब हमारे बीच नहीं रहे। गत देर रात्रि 29 नवंबर, 2022 को उनका 64 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह किर्लोस्कर समूह की चौथी पीढ़ी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

टोयोटा इंडिया (Toyota India) ने यह शोक समाचार अपने social media handles पर जारी की है। बताया गया है कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर का असामायिक निधन 29 नवंबर को निधन हो गया है। उनका आज 30 नवंबर 2022 को बेंगलुरु के हेब्बल शमशान घाट में आज दोपहर 01 बजे होगा।

उल्लेखनीय है कि Toyota Kirloskar Motor Limited में किर्लोस्कर ग्रुप की हिस्सेदारी मात्र 11 फीसदी थी। इसके बावजूद किर्लोस्कर देश में टोयोटा कंपनी की पहचान थे। भारत में टोयोटा कंपनी की कारों ने जो लोकप्रियता हासिल की, उसका श्रेय विक्रम किर्लोसकर को ही जाता है। वह अपने पीछे पत्नी गीतांजलि किर्लोस्कर (Gitanjali Kirloskar) और बेटी मानसी किर्लोस्कर (mansi kirloskar) को छोड़ गये हैं।

ज्ञात रहे कि उनकी बेटी मानसी का विवाह रतन टाटा (Ratan Tata) के रिश्ते के भाई (सौतेले) नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा से हुआ था। अतएव विक्रम किर्लोस्कर रतन टाटा के समधी थे। विक्रम सीआईआई (CII) और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अध्यक्ष भी थे। इसके अलावा उन्होंने ARAI में भी मुख्य भूमिका निभाई है।

मीडिया की सुर्खियों से विक्रम किर्लोस्कर दूर रहा करते थे। वह 134 वर्ष पुराने किर्लोस्कर समूह में चौथी पीढ़ी के कारोबारी माने जाते थे। कर्लोस्कर Massachusetts Institute of Technology (MIT) से mechanical Engineering में स्नातक थे। इस सेक्टर से वह साल 1981 से जुड़े रहे।

टोयोटा का चेहरा बने विक्रम किर्लोस्कर की कि कुशल व्यवसायी के रूप में भूमिका के सभी कायल रहे हैं। आपको बताना चाहेंगे कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर लिमिटेड (Toyota Kirloskar Motor Limited) में टोयोटा की 89 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वह भी तब जब किर्लोस्कर समूह का महज 11 फीसदी हिस्सा है।

विक्रम किर्लोस्कर (Vikram Kirloskar) की हॉबी

गोल्फ और टेनिस विक्रम किर्लोस्कर की प्रमुख हॉबी रही। तैराकी का भी उन्हें काफी शौक रहा है। वर्तमान में उनकी पुत्री मानसी भी ग्रुप की कई कंपनियों में शामिल है। Mansi and Neville Tata का विवाह जुलाई 2019 में हुआ था। वैवाहिक समारोह में प्रमुख राजनैतिक हस्तियां शामिल रहीं। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा भी इस मौके पर मौजूद थे।

हथियारों से लैस रोबोट्स को अब पुलिस में भर्ती किए जाने की तैयारी

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments