HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग, Video : आधी रात को आग की लपटों में घिर...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग, Video : आधी रात को आग की लपटों में घिर गया रेस्टोरेंट

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां माल रोड स्थित दानपुर भवन के निकटवर्ती ‘अल्मोड़ा रसोई’ रेस्टोरेंट में बीती रात अचानक आग लग गई। देर रात फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर शाम करीब 12.30 बजे रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। आग की भयानक लपटें और धुंआ देख कर आस-पास निवासरत लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद अग्निक्षमन दल मौके पर पहुंचा और मोटर फायर इंजन के माध्यम से होजरील और होज पाइप फैलाकर आग को बुझाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में रेस्टोरेंट में रखा काउंटर, राशन, कुर्सियां आदि आग की भेंट चढ़ गई।

संतोष की बात यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ तब रेस्टोरेंट में कोई नहीं था। रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोग अपने-अपने घरों को जा चुके थे, नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक आग से हुए नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो पाया था। बता दें, कि जहां यह रेस्टोरेंट स्थित है, उसके आस-पास तमाम व्यावसायिक प्रतिष्ठान व आवासीय परिसर भी हैं। संयोग से आग पर समय पर काबू पा लिया गया। यदि देरी हो जाती तो आग से व्यापक नुकसान भी हो सकता था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments