Breaking NewsPithoragarhUttarakhand
Video : उत्तराखंड के मुनस्यारी में भारी लैंडस्लाइड, दरक गया पहाड़

मुनस्यारी। थल मुनस्यारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाचनी के समीप हररिया में लगातार भूस्खलन हो रहा है। यहां एक बार फिर आज एक बड़ा भूस्खलन हुआ है।
ऐसे कैमरे में कैद हुआ वीडियो
लैंडस्लाइड का यह वीडियो मौके पर मौजूद एक युवक द्वारा शूट कर लिया गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भूस्खलन से पहाड़ी दरकने को है। इस बारे में युवक अपने दोस्तों को बता रहा है। तभी अचानक पहाड़ धरधरा कर गिर जाता है।
बताया गया है कि भूस्खलन होने अब वाहनों की आवाजाही ठप पर हो गयी है। संबंधित विभाग द्वारा सड़क से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही को चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हररिया में मलवा आने के बाद मार्ग बंद है।