HomeCrimeपकड़ा गया शातिर नकबजन, चोरी का माल और नकदी बरामद

पकड़ा गया शातिर नकबजन, चोरी का माल और नकदी बरामद

चोरगलिया पुलिस का एक्शन

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु दिए गए कड़े निर्देशों के क्रम में चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी के माल और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2026 को जसपुर खोलिया, थाना चोरगलिया निवासी चेतन कबड़वाल पुत्र रमेश चन्द्र की तहरीर पर थाना चोरगलिया में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए)/331(4) के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई थी।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने लक्ष्मण मौर्य पुत्र कुंवर सेन, निवासी कुमाऊं कॉलोनी, जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा, थाना काठगोदाम को वादी की दुकान से चुराई गई धनराशि और सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की वृद्धि की गई है और आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदगी का विवरण

आरोपी के पास से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

  • नकद: 5,630 रुपये।
  • सामान: एक काले रंग का पिट्ठू बैग, जिसके भीतर एक ‘Senreian’ कंपनी का की-पैड फोन व चार्जर, 5 सिगरेट के डिब्बे, 3 लाइटर, घड़ी के 5 सेल और वादी चेतन कबड़वाल का आधार कार्ड बरामद हुआ।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

आरोपी लक्ष्मण मौर्य एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध थाना हल्द्वानी में भारतीय दंड संहिता की धारा 379/411 और धारा 401 के तहत मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, थाना मुखानी में धारा 457/380 भारतीय दंड संहिता तथा थाना चोरगलिया में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए)/331(4)/317(2) के तहत दो अलग-अलग मामले पंजीकृत हैं।

पुलिस टीम

सफलतापूर्वक गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील गोस्वामी, कांस्टेबल संख्या 261 नागरिक पुलिस उत्तम सिंह और कांस्टेबल संख्या 202 नागरिक पुलिस जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments