HomeUttarakhandNainitalमुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लोहनी 'सारस्वत सम्मान' से सम्मानित

मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लोहनी ‘सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) और भारतीय हिंदी प्राध्यापक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के कुलपति प्रोफेसर नवीनचंद्र लोहनी को ‘सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में देश भर से आए हिंदी प्राध्यापकों, शोधार्थियों और साहित्यकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर, जीबीयू के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने हिंदी साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह साहित्य स्वाधीनता संग्राम को जीवित रखने और समाज को नई दिशा देने का एक सशक्त माध्यम रहा है।

प्रो. लोहनी ने संगोष्ठी में क्षेत्रीय कवियों की सक्रिय भूमिका पर अपने विचार रखे। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘सारस्वत सम्मान’ प्रदान किया गया। यह सम्मान हिंदी साहित्य और भाषा के प्रति उनके समर्पण को रेखांकित करता है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments