पत्रकार महासंघ के विभोधुति मंडल अध्यक्ष, विजय बत्रा महामंत्री मनोनीत
ADVERTISEMENTS
पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड की रुद्रपुर महानगर इकाई का गठन
रुद्रपुर। पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक एवं जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार सक्सेना की मौजूदगी में जनपद उधमसिंहनगर रुद्रपुर महानगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें विभोधुति कुमार मंडल को अध्यक्ष तथा विजय बत्रा को महामंत्री मनोनीत किया गया।
इस दौरान दीपांकर सरकार, शेखर हालदार, महबूब, किशोर, तरुण, रामपाल समेत कई पत्रकारों ने पर्वतीय पत्रकार महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक पत्रकार शादाब आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यकारिणी गठन के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उधमसिंहनगर जिले में संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही पत्रकारों कई समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लिया जायेगा। उन्होंने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।