ADVERTISEMENTS
उत्तरकाशी| उत्तरकाशी जिले के नेशनल हाईवे -123 पर बड़ा हादसा हो गया। यहां यमुनोत्री हाईवे पर चामी के पास एक वाहन शनिवार सुबह करीब छह बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में तीन लोग सवार थे, तीनों देहरादून जा रहे थे। स्थानीय पुलिस ने एक घायल को बचा लिया है। जबकि दो की तलाश जारी है।
थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने वाहन दुर्घटना होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक घायल को बचा लिया गया है। जबकि एसडीआरएफ टीम दोनों लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस और 108 नौगांव मौके पर पहुंच चुकी है।
ADVERTISEMENTS


