HomeUttarakhandNainitalलालकुआं में उत्तरायणी की धूम, शोभायात्रा में 50 फीट ऊंचा राधा-कृष्ण का...

लालकुआं में उत्तरायणी की धूम, शोभायात्रा में 50 फीट ऊंचा राधा-कृष्ण का झूला बना आकर्षण का केंद्र

ADVERTISEMENTS

लालकुआं समाचार | लालकुआं में आयोजित तीन दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव के दूसरे दिन आज नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, वहीं स्थानीय लोगों ने झांकियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।

यात्रा में शामिल 50 फीट ऊंची क्रेन में बनाया गया राधा-कृष्ण का झूला आकर्षण का केंद्र रहा। उत्तराखंड की संस्कृती का बोध कराती झांकीयों में प्रदर्शन कर रहे स्थानीय एवं बाहर से आए कलाकारों के समूह ने अपनी रंगत बिखेरकर लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। शोभायात्रा में पहुंचे लोग नगर के प्रसिद्ध भारत बैंड की धुन पर थिरकते नजर आए। वहीं आज देर शाम कुमाऊं प्रसिद्ध गायक इन्द्रर आर्य पहुचेंगे जिसको लेकर लोगों में भारी उत्साह है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

बताते चले कि लालकुआं में कौमी एकता के रूप में मनाए जाने वाले उत्तरायणी व लोहड़ी मेले के आज दूसरे दिन पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित महिलाओं के साथ ही छोलियां नृत्य, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती के अलावा पहाड़ की संस्कृति को प्रदर्शित करती झांकियां निकाली गई, पूरे नगर में घूमने के बाद झांकियों का मेला मैदान पर समापन किया गया। जिसके बाद बाहर से आये कालाकरों ने मंच पर सुंदर प्रस्तुति पेश की।

इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि इस बार मेले का आयोजन तीन दिन का किया गया है। उन्होंने कहा कि का आज दूसरे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भिन्न देवी-देवताओं के साथ उत्तराखंड की झाकियां दिखाई गई, इसके अलावा उन्होंने आज देर कुमाऊं प्रसिद्ध के गायक कलाकार इन्द्रर आर्य आयेगें उन्होंनें क्षेत्रवासियों से मेले आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगले वर्ष मेले का ओर भव्य बनाने के प्रयास किए जायेगें।

इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, निवर्तमान चेयरमैन लाल चन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, मेला संरक्षक बी.सी.भट्ट, रजीत बोरा, भुवन पाड़े, संजय जोशी, नन्दन सिंह राणा, इन्द्र तुलेड़ा, कमल जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments