HomeUttarakhandAlmoraबदहाली का शिकार बना उत्तराखंड के महान गायक स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी...

बदहाली का शिकार बना उत्तराखंड के महान गायक स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी का समाधिस्थल व संगीत भवन, जीते जी सम्मानों से नवाजा, मरणोपरांत भूल गये

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
तिथि — 04 सितंबर, 2020

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक स्वर सम्राट स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी के यादों को संजोने के लिए बनाया गया चौखुटिया के चांदीखेद में स्थित समाधिस्थल एवं उनके नाम पर बना संगीत भवन बदहाल दशा में है। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जीवित रहते जिस महान गायक को उत्तराखंड रत्न सहित तमाम उपाधियों से नवाजा गया, मरणोपरांत उनकी कोई पूछ नही हो रही है।
गोपाल बाबू गोस्वामी सांस्कृतिक कला समिति अल्मोड़ा ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि स्व. गोस्वामी ने जीवन भर अपने संगीत एवं गीतों के माध्यम से जन—जन तक प्रेम शांति, सद्भावना और उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ाने एवं जीवित रखने का कार्य किया। अत्यंत दु:ख का विषय है कि आज उत्तराखंड के इस महान गायक की समाधि के आस—पास कूड़े का ढेर लगा है तथा चारों तरफ घास और झाड़ियां उग आई हैं। समाधि भी जीर्ण—शीर्ण हालत में है। यही नही उनके नाम पर बना भवन व अन्य कमरे क्षतिग्रस्त हालत में हैं। जिसमें कभी भी कोई हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से समाधि के चारों ओर पक्की दीवार, गेट एवं फर्श का नव निर्माण करवाने, समाधि के पास स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी की प्रतिमा स्थापित करने, स्व. गोस्वामी के नाम पर बना संगीत भवन एवं अन्य कमरों का सुधारीकरण करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु मंच का नव निर्माण करने की मांग की। इधर विहान समाजिक एवं सास्कृतिक समिति अल्मोड़ा, मल्लिका लोक कला समिति हल्द्वानी, देवभूमि मां शारदे संस्था अल्मोड़ा, सांस्कृतिक कला समिति रामनगर, लोकवाणी एशोसिएशन, राम मंदिर समिति धारानौला, प्रवाह सांस्कृतिक एवं जन कल्याण समिति अल्मोड़ा ने भी इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में गोपाल बाबू गोस्वामी सांस्कृतिक कला समिति अल्मोड़ा के अध्यक्ष आशीर्वाद गोस्वामी, दवेंद्र भट्ट, रितेश जोशी, ममता वाणी, माया उपाध्याय, गोपाल चम्याल, गोपाल भट्ट, चंदन नेगी, राजेंद्र तिवारी, चंद्रा चौहान, संदीप नयाल, नरेश बिष्ट, मोहन राम दास, अरूण तिवारी, राजेंद्र आर्या आदि के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments