HomeBreaking Newsबड़ी उपलब्धि: उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी सविन बंसल ने किया देश—प्रदेश का...

बड़ी उपलब्धि: उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी सविन बंसल ने किया देश—प्रदेश का नाम रोशन

— संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में भारत व यूनिवर्सिटी आफ लंदन का प्रतिनिधित्व
— यूनाइटेड किंगडम कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप के तहत लंदन में कर रहे मास्टर्स स्टडी
देहरादून:
उत्तराखंड सरकार में अपर सचिव पद पर तैनात आईएएस अधिकारी एवं अल्मोड़ा व नैनीताल जिलों के डीएम रह चुके सविन बंसल ने यूनाइटेड किंगडम (UK) में महज उत्तराखंड प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। सविन बंसल संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित सम्मेलन ‘Climate Resilience Summit-2022’ में शामिल हुए हैं। जहां उन्होंने ‘आपदा जोखिम-सुशासन’ विषय पर भारत एवं यूनिवर्सिटी कालेज लंदन का प्रतिनिधित्व किया। यूनाइटेड किंगडम कामनवेल्थ स्कॉलरशिप द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए भारत से अखिल भारतीय सेवा के केवल श्री बंसल का चयन किया गया था।

श्री बंसल ने नीदरलैण्ड के मास्ट्रीच में आयोजित संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय मेरिट में अतिथि वक्ता के रूप में हिस्सा लिया।सम्मेलन में उन्होंने ‘Multi-level governance & cross-border collaboration’ और 2013 की केदारनाथ त्रासदी के प्रबन्धन और सामुदायिक स्तर जलवायु परिवर्तन के लिए तैयार की जाने वाली रणनीति पर व्याख्यान दिया। जिससे एक नई उपलब्धि जुड़ गयी है। संयुक्त राष्ट्र ने इस सम्मेलन में श्री बंसल की अनिवार्य उपस्थिति के लिए दूतावास को निर्देशित किया था।

सविन बंसल वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप के माध्यम से लंदन में मास्टर्स स्टडी कर रहे हैं। यूनाइटेड किंगडम कामनवेल्थ स्कॉलरशिप द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए भारत से अखिल भारतीय सेवा के केवल एकमात्र अधिकारी का चयन किया गया था। सविन बंसल उत्तराखंड कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के डीएम रहे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान जनहित से जुडे़ मामलों को त्वरित समाधान के लिए जनता के बीच वे काफी लोकप्रिय रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments