HomeCrimeउत्तराखंड: पत्थर से कुचलकर युवक ने गांव के ही व्यक्ति को उतारा...

उत्तराखंड: पत्थर से कुचलकर युवक ने गांव के ही व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

Pithoragarh News | उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से हत्या की खबर सामने आई है, यहां एक युवक ने शराब के नशे में आपसी विवाद के चलते अपने ही गांव के ही एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह पिथौरागढ़ जिले के थाना बलुवाकोट अंतर्गत पय्यापौढ़ी गांव निवासी 23 कपिल सिंह पुत्र जोगा सिंह ने शराब के नशे में आपसी विवाद के चलते अपने ही गांव के 55 वर्षीय बहादुर सिंह बोरा पुत्र त्रिलोक सिंह बोरा की पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने मौके से हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि, ग्राम पय्यापौढ़ी निवासी कपिल सिंह का गांव के ही बहादुर सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ गया कि कपिल ने पत्थर से कुचलकर बहादुर सिंह की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

इधर सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ नरेंद्र पंत, बलुवाकोट थानाध्यक्ष मीनाक्षी, जौलजीबी थानाध्यक्ष संजीव कुमार, कांस्टेबल रघुवीर और नरेन्द्र ने हत्यारोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मृतक खेती किसानी करता था। उसके दो बेटे प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

हल्द्वानी : सर्विस सेंटर में खड़ी दो कारों में लगी भीषण आग, जलकर खाक

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments