HomeBreaking NewsUttarakhand : सेल्फी का ऐसा खुमार कि गंगा नदी में जा गिरा...

Uttarakhand : सेल्फी का ऐसा खुमार कि गंगा नदी में जा गिरा युवक, लापता

ऋषिकेश। युवाओं में सेल्फी का ऐसा खुमार चढ़ा है कि वह सेल्फी लेने के दौरान ये भूल जाते है कि वह कहा और किस जगह पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे है। ऐसा ही एक मामला ऋषिकेश के थाना मुनिकीरेती के पास से आया। जहां बदरीनाथ राजमार्ग स्थित मालाकुंटी में गंगा नदी तट पर झूला पुल से सेल्फी लेने के चक्कर में एक पर्यटक गंगा नदी में जा गिरा।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मुनिकीरेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ के जवानों के साथ नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। लेकिन पर्यटक का अभी कहीं कुछ पता नहीं चल सका है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : तेज रफ्तार ऑल्टो की चपेट में आया साइकिल सवार, दर्दनाक मौत

पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे को उन्हें सूचना मिली की मालाकुंटी में कुछ पर्यटक मौजमस्ती की फेर में झूला पुल पर सेल्फी खींच रहे थे। कि अचानक एक पर्यटक का पैर फिसल गया और वह सीधे गंगा नदी में जा गिरा। नदी का बहाव तेज था जिससे पर्यटक गंगा में बह गया और थोड़ी देर में वह आंखों से ओझल हो गया। पुलिस ने बताया कि पर्यटक अपने जीजा विनोद और दोस्त विक्की निवासी पंजाबी कॉलोनी बुलंदशहर के साथ यहां आया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है।

उत्तराखंड : यहां गहरी खाई में गिरी जेसीबी, एक की मौत, एक घायल

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments