HomeBreaking NewsWeather update, उत्तराखंड : मौसम ने बदला मिजाज, केदारनाथ में बर्फबारी शुरू

Weather update, उत्तराखंड : मौसम ने बदला मिजाज, केदारनाथ में बर्फबारी शुरू

ADVERTISEMENTS

देहरादून। Weather Update: उत्तराखंड में आज बृहस्पतिवार मौसम करवट लेता दिख रहा है। अधिकांश जनपदों में आज पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने भी 13 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना जताई है। केदारनाथ में हल्की बर्फबारी शुरू हो चुकी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपदों में बारिश होगी। वहीं, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भी बादल छाए हैं। जिसको देखते हुए अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

उधर केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। साथ ही, उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई है। ऊंचाई वाले गंगोत्री व यमुनोत्री धाम व हर्षिल घाटी में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं रुद्रप्रयाग में घने बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना जताई जा रही है। केदारनाथ में हल्की बर्फबारी शुरू हो चुकी है। इधर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में ठंड का अहसास होगा। बताया कि वर्षा व हिमपात की वजह से तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

Weather update

बीते दो दिनों तक लगातार हुई बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में करीब छह इंच तक ताजी बर्फ जम गई है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने आला अधिकारियों के साथ धाम जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। धाम में मौसम बदलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
गंगोत्री में बर्फबारी
गंगोत्री में बर्फबारी
मुखबा गंगा में बर्फबारी का नजारा
मुखबा गंगा में बर्फबारी का नजारा
ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments