HomeAccidentउत्तराखंड : खाई में गिरी वैगनआर कार, दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की...

उत्तराखंड : खाई में गिरी वैगनआर कार, दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand News | उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक ओर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां शनिवार सुबह गजा तहसील के अंतर्गत गजा-खाड़ी मोटर मार्ग पर एक वैगनआर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई।

टिहरी हादसे में पति-पत्नी की मौत

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के मुताबिक, टिहरी जिले में गजा तहसील के अंतर्गत गजा-खाड़ी मोटर मार्ग पर गजा से दो किमी खाड़ी की ओर बंगूपानी क्षेत्र के पास एक वैगनआर कार सड़क से नीचे 400 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व तहसीलदार गजा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

गजा पुलिस चौकी के प्रभारी नवीन नौटियाल ने बताया कि, कार दुर्घटना में भलियालपानी गजा निवासी प्रीतम सिंह और उनकी पत्नी भरोसी देवी की मौत हो गई। मृतक पति और पत्नी के शवों को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। फिलहाल दुर्घटना कैसे हुई इसका भी पता लगाया जा रहा है।

बता दें कि, शुक्रवार को भी टिहरी जिले में भिलंगना ब्लॉक के सेंदुल-किरेथ-पटुड मोटर मार्ग पर राजगांव के पास एक कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई थी। कार में होल्टा निवासी चार महिला व एक पुरुष सवार थे। हादसे में पांचों की मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें Click Now

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments