HomeUttarakhandPauri Garhwalउत्तराखंड दुःखद : मंदिर गई दो लड़कियां नदी में बहीं, दोनों की...

उत्तराखंड दुःखद : मंदिर गई दो लड़कियां नदी में बहीं, दोनों की मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Uttarakhand News | उत्तराखंड के पौड़ी जिले से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां कोटद्वार में जलाभिषेक के लिए मंदिर गई दो लड़कियां नयार नदी में डूब गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई। युवतियों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, पौड़ी जिले के कोटद्वार में सतपुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे करीब ग्राम ओडलसैंण निवासी 24 वर्षीय रूबी उर्फ सरोज पुत्र श्याम सिंह रावत व ग्राम चैलूसैण निवासी 15 वर्षीय अदिति उर्फ सोनी पुत्री निर्मल सिंह अन्य ग्रामीणों व स्वजनों के साथ दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई हुई थीं। जलाभिषेक से पहले वह वहां घाट पर नयार नदी में स्नान करने लगीं।

इसी दौरान सोनी का पैर फिसला और वह नदी की तेज धारा में बहने लगी। सोनी को बचाने के लिए रूबी ने प्रयास किया। लेकिन, वह भी नदी में गिर गई। इससे पहले ग्रामीण कुछ समझ पाते, दोनों नदी की तेज धारा में गुम हो गए। आगे पढ़ें…

लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने खोजबीन शुरू की, तो करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवतियों के शव डेढ़ किलोमीटर दूर सतपुली पुल के पास से बरामद हुए। दोनों युवतियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोनी अपने नाना ओडलसैंण निवासी महावीर सिंह बिष्ट के घर आई हुई थी।

कालाढूंगी नैनीताल रोड पर दर्दनाक हादसा, दो भाईयों की मौत, पांच घायलClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments