HomeUttarakhandTehri Garhwalउत्तराखंड : सुबह-सुबह गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट

उत्तराखंड : सुबह-सुबह गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट

टिहरी | खबर उत्तराखंड के टिहरी जिले से आ रही है, यहां श्रीनगर-टिहरी मोटर मार्ग पर आज सुबह-सुबह एक गैस सिलिंडर से भरे एक ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। चालक ने भागकर अपनी जान बचाई।

मिली जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर-टिहरी मोटर मार्ग पर गुरुवार सुबह कांडीखाल के पास गैस सिलिंडर से भरे एक ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया है। ट्रक में सिर्फ चालक था उसने भागकर जान बचाई। ट्रक गैस सिलिंडर लेकर श्रीनगर से टिहरी की ओर आ रहा था। ट्रक में ब्लास्ट होने पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस सिलिंडर हवा में उड़कर ब्लास्ट हो रहे थे।

वहीं ट्रक में आग लगने से टिहरी-श्रीनगर मोटर मार्ग कांडीखाल के पास बंद है। बताया ब्लास्टिंग से पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। इधर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को भी सूचना देने पर हाइवे खोलने की कार्रवाई की जा रही है। ट्रक में आग लगने की कुछ देर बाद बारिश होने से आग बुझ गई।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments