HomeAccidentउत्तराखंड : खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत; चार...

उत्तराखंड : खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत; चार गंभीर घायल

देहरादून/विकासनगर | उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है, शनिवार देर शाम देहरादून से चकराता घूमने आए पर्यटकों की कार देववन के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर शाम देहरादून से चकराता घूमने आए पर्यटकों की स्विफ्ट कार लोखंडी से आगे देववन के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 200 मीटर नीचे खाई में उतरकर घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए चकराता अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।

कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें से विनय कश्यप पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून की मौत हो गई। जबकि आयुष कंसल निवासी माता मंदिर देहरादून, यमन साहनी निवासी डालनवाला देहरादून, आदित्य निवासी राजीव नगर देहरादून व वासु साहनी निवासी डालनवाला देहरादून समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार हादसे में मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस टीम ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी चकराता की मोर्चरी में रखा है।

उत्तराखंड : 2 जिलों के डीएम बदले, यह IAS बने गढ़वाल के नए कमिश्नरClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments