HomeBreaking Newsस्कूल की दीवार पर बने भारत के नक्शे से देश की राजधानी...

स्कूल की दीवार पर बने भारत के नक्शे से देश की राजधानी दिल्ली ही गायब

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मालदेवता स्थित ‘शिव जूनियर हाईस्कूल’ की दीवार पर बने भारत के नक्शे से देश की राजधानी दिल्ली ही गायब है, मामले पर उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नाराजगी जताई।

दरअसल आज बुधवार को बाल आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना के नेतृत्व में टीम आपदा प्रभावितों की समस्या सुनने के लिए मालदेवता के ‘शिव जूनियर हाईस्कूल’ में बने आपदा राहत शिविर में पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों को राशन आदि आवश्यक राहत सामग्री वितरित की। साथ ही शिविर में ठहरे बच्चों की पढ़ाई व खेल कूद संबंधित जानकारी ली। इस दौरान स्कूल में रह रहे लोगों को मिलने जब वहां पहुंचे तो दीवार पर बने भारत के नक्शे पर आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी की नजर पड़ी, तो नक्शे में अन्य राज्य मिले, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली का नाम गायब मिला। उन्‍होंने स्कूल में बने भारत के गलत नक्शे को लेकर प्रचार्य से कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने बताया कि स्कूल में बने भारत के नक्शे में देश की राजधानी दिल्ली को ही नहीं दिखाया गया है, जो कि एक तरह से राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रधर्म सबसे ऊपर है। इसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़े : लालकुआं के दो भाइयों को खनन में हुआ घाटा तो चले गए चरस के काम में, 5KG चरस के साथ गिरफ्तार

प्राचार्य नें ऐसे झाड़ा अपना पल्ला

आपको बता दें कि इस मौके पर आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी ने स्कूल की दीवार पर भारत देश का नक्शा गलत बनाये जाने को लेकर जब स्कूल के प्राचार्य से बात कि तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह नक्शा लगभग 2 से 4 दिन पूर्व ही बनाया गया है और नक्शे में दिल्ली को ना दर्शाया जाना एक मानवीय भूल है यह कह कर प्राचार्य नें अपना पल्ला झाड़ा लिया, जबकि मौके पर नक्शा बनाने वाले पेंटर से बात की तो उसके द्वारा बताया गया कि यह नक्शा करीब 20 दिन पूर्व बनाया गया है।

तत्काल ठीक करने के लिए कहा

दीपक गुलाटी ने कहा कि जब शिक्षा के मंदिर में ही देश का नक्शा गलत तरीके से प्रदर्शित किया गया है तो ऐसे में यह महज लापरवाही या गलती नहीं, बल्कि राष्ट्र से संबंधित एक गंभीर प्रकरण है। उन्होंने स्कूल के प्राचार्य से नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तत्काल ठीक करने के लिए कहा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments