HomeUttarakhandUdham Singh NagarUttarakhand : जब दुल्हन ने निभाई घुड़चढ़ी की रस्म, हो रहे दो...

Uttarakhand : जब दुल्हन ने निभाई घुड़चढ़ी की रस्म, हो रहे दो राज्यों में चर्चे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Uttarakhand| शादियों का सीजन हो और आपको नए-नए किस्से सुनने को ना मिले ऐसा हो ही नहीं सकता। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में इन दिनों एक शादी के काफी चर्चे हो रहे हैं। और हो भी क्यों ना। यहां शादी में दूल्हे की जगह बग्गी पर सेहरा बांधकर दुल्हन ने घुड़चढ़ी की रस्म निभाई। इस दौरान दुल्हन को देखने वालों की भीड़ लग गई।

दरअसल, उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में रहने वाले केपी सिंह के बेटे दुष्यंत चौधरी का रिश्ता (विवाह ) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित खतौली भैंसी गांव रहने वाले पिंटू चौधरी की 25 वर्षीय बेटी सिमरन चौधरी के साथ तय हुआ। दुष्यंत पेशे से पेट्रोलियम इंजीनियर है, जबकि बीटेक कर चुकी सिमरन वर्तमान में दुबई में एक कंपनी में नौकरी करती है। आगे पढ़ें

दुल्हन के घर पर हुई घुड़चढ़ी की रस्म

27 नवंबर को खतौली की जगत कॉलोनी स्थित घर पर घुड़चढ़ी की रस्म हुई। इसमें वह बग्गी पर सवार हुई। रिश्तेदारों ने इस दौरान जमकर डांस किया। इस दौरान सिमरन ने बारात में शाही अंदाज में एंट्री ली। बग्गी पर सवार सिमरन ने दूल्हे की तरह सज-धजकर पगड़ी पहनी और शादी की रस्म के लिए गई। इसके बाद 28 नवंबर को दुष्यंत परिजनों और रिश्तेदारों के साथ खतौली पहुंचे। यहां शादी समारोह के बाद सिमरन की विदाई हुई और वो काशीपुर आईं। आगे पढ़ें

समाज को दिया संदेश

सिमरन ने बताया कि समाज में एक संदेश देने के मकसद से उन्होंने ये सब किया गया है। समाज में शादी की सभी रस्में लड़के और लड़की दोनों तरफ निभाई जाती हैं। जबकि, घुड़चढ़ी की रस्म केवल वर पक्ष के द्वारा लड़के को घोड़ी पर बैठाकर निभाई जाती है। आगे पढ़ें

दुल्हन ने निभाई घुड़चढ़ी की रस्म
दुल्हन ने निभाई घुड़चढ़ी की रस्म

सिमरन ने कहा कि समाज में लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती हैं। इसीलिए लड़की को लड़के के बराबर तवज्जो देते हुए इस परंपरा का आयोजन किया गया। बता दें कि दुल्हन के इस कदम की यूपी के साथ ही उत्तराखंड में भी काफी चर्चा हो रही है।

उत्तराखंड : हल्द्वानी की मौलिका पांडे को ब्रिटेन की महारानी ने किया सम्मानित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments