रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने सोमवार को जिले के तीन थाना प्रभारियों सहित चार निरीक्षकों व पांच उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए है।
थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि निरीक्षक सदानन्द पोखरियाल को प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया है।
थानाध्यक्ष ऊखीमठ रहे उप निरीक्षक राजीव चौहान अगस्त्यमुनि के नए थानाध्यक्ष होंगे
अब तक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग के दायित्वों का निर्वहन कर रहे निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी को ऊखीमठ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस कार्यालय की साइबर सेल के प्रभारी रहे निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल को सोनप्रयाग कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय के दायित्वों का निर्वहन कर रहे निरीक्षक योगेन्द्र सिंह गुसाईं को प्रभारी साइबर सेल पुलिस कार्यालय नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को कोतवाली रुद्रप्रयाग से थाना गुप्तकाशी भेजा गया है।
उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट को थाना अगस्त्यमुनि से थाना गुप्तकाशी भेजा गया है।
पुलिस लाइन में नियुक्त उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान एवं उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को थाना अगस्त्यमुनि पर नियुक्त किया गया है।
आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now |