HomeBreaking Newsचुनाव ड्यूटी में आए उत्तराखंड के जवान ने खुद को मारी गोली,...

चुनाव ड्यूटी में आए उत्तराखंड के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क। पारिवारिक विवाद के चलते आईटीबीपी के जवान ने खुद के सीने पर गोली मार अपनी जान दे दी। यह जवाब चुनाव ड्यूटी के लिए झारखंड आया हुआ था। वह उत्तराखंड राज्य अंतर्गत रुद्रपुर का रहने वाला था।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

धनबाद सिटी एसपी अजीत कुमार के अनुसार आईटीबीपी का जवान संदीप कुमार चुनाव ड्यूटी में धनबाद आया था। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बिनोद बिहारी महतो कॉलेज में इलेक्शन ड्यूटी में आए जवानों को ठहराया गया था। जहां संदीप कुमार भी ठहरा था। आज मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अन्य जवानों को गोली की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो देखा उसके सीने में गोली लगी हुई है और वह बेसुध पड़ा हुआ है।

जवानों के द्वारा उसे आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच लाया गया, जहां संदीप कुमार ने दम तोड़ दिया। सिटी एसपी ने बताया कि गोली जवान के सीने के दाहिनी ओर लगी थी। वहीं सीआईएसएफ के कमांडेंट के अलावे उनके बल भी मौजूद रहे। एसएनएमएमसीएच में कागजी कार्रवाई पूरी की गई। शव अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

अविवाहित था संदीप

बताया जा रहा है कि 29 वर्षीय संदीप कुमार की शादी नहीं हुई थी। शादी को लेकर ही अपने परिजनों से फोन पर बातचीत भी की थी। सूत्रों के अनुसार शादी को लेकर परिवार से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। जवान के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। मृतक जवान उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के चोपड़ा जिला अंतर्गत दरखाैत का रहने वाला है। जिला प्रशासन ने जवान द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी उसके परिजनों को दूरभाष के जरिए दे दी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments