HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड : उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी, पहाड़ों में कड़ाके की ठंड

उत्तराखंड : उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी, पहाड़ों में कड़ाके की ठंड

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

गत देर शाम उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फवारी के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। आज शुक्रवार को भी आकाश में बादल छाये हुए हैं। पिथौरागढ़ व बागेश्वर के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी हुई, जबकि बद्रीनाथ व केदारनाथ में जमकर हिमपात हुआ है।

दिन भर बादल छाये रहने के बाद गत दिवस पिथौरागढ़ और बागेश्वर के उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी के बाद से कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, दारमा, व्यास, चौंदास वैली में हल्का हिमपात हुआ है। बागेश्वर में पिंडर घाटी के जातोली, फुर्किया, धाकुड़ी के ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बर्फबारी हुई है।

वहीं केदारनाथ में देर शाम तक लगभग ढाई इंच बर्फ जम चुकी है। द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ। हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं सहित दुग्ध गंगा, भैरवनाथ व चोराबाड़ी ताल क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में जमकर हिमपात होता रहा। केदारपुरी में अधिकतम तापमान 2 डिग्री व न्यूनतम मानइस 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

चमोली जनपद में दोपहर बाद बारिश और बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। नीती और माणा घाटियों में बृहस्पतिवार को जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी देर शाम तक जारी थी। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, काली माटी और नीती घाटी के गांवों में बर्फबारी हुई।

वहीं देवाल ब्लॉक के रूपकुंड, वेदनी, आली बुग्याल, बगुवावासा ब्रह्मताल में बर्फ पड़ी। वांण, घेस, हिमनी, बलाण, पिनाऊं, कुलिंग, लोहाजंग, वांक, सौरीगाड़, रामपुर, तोरती गांव में शीतलहर चल रही है। इधर अल्मोड़ा व रानीखेत में बीती रात बारिश हुई और आज शुक्रवार को भी आकाश में बादल छाये हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments