HomeAccidentउत्तराखंड : घूमने आए चार दोस्तों में से एक गंगा में डूबा,...

उत्तराखंड : घूमने आए चार दोस्तों में से एक गंगा में डूबा, SDRF ने निकाला शव

Rishikesh News | ऋषिकेश में बदरीनाथ राजमार्ग पर कौड़ियाला-सिंगटाली के पास एक युवक गंगा में डूब गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना मुनि की रेती पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ढालवाला की टीम ने गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक का शव बाहर निकाला।

एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि घटना पौड़ी जनपद के अंतर्गत थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र की है। रविवार शाम सिंगटाली में चार दोस्त गमरी थाना त्यूनी निवासी निशान सिंह रावत पुत्र होशियार सिंह रावत, ग्राम मरोड़ थाना कैंपटी निवासी शुभम नौटियाल पुत्र सुंदरलाल नौटियाल, विकासनगर निवासी अमन सिंह तोमर और आराकोट त्यूनी निवासी यश रावत पुत्र गोविंद सिंह रावत घूमने के लिए आए थे।

सिंगटाली के समीप चारों दोस्त नहाने के लिए गंगा में उतर गए। जिसमें 24 वर्षीय निशान सिंह रावत नहाते समय गंगा में डूब गया। जिससे उसके अन्य साथियों में चीख-पुकार मच गई। उसके साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसडीआरएफ ढालवाला की डाइविंग टीम के डायवर मातबर सिंह ने अंधेरे में गंगा में करीब 15 से 20 फीट गहराई में जाकर डूबे युवक के शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए एम्स में भेज दिया है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments