HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज़ : उत्तराखंड क्षेत्र खो-खो संघ की बैठक, खो-खो को राज्य...

हल्द्वानी न्यूज़ : उत्तराखंड क्षेत्र खो-खो संघ की बैठक, खो-खो को राज्य में बढ़ावा देने पर चर्चा

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। आज भारतीय खो-खो संघ से सम्बद्ध उत्तराखंड क्षेत्र खो-खो संघ की एक बैठक वुडपैकर रेस्टोरेंट हल्द्वानी में आयोजित की गई। बैठक में सुरेंद्र कुमार भुटियानी (भारतीय खो-खो संघ के कोषाधिकारी व उत्तराखंड खो-खो संघ के अध्यक्ष) द्वारा उत्तराखंड के समस्त जिलों के पदाधिकारियों के साथ खो-खो को उत्तराखंड में बढ़ावा देने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा सभी पदाधिकारियों को पूर्ण रुप से सहयोग करने व अपने-अपने जिलों में खो-खो को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने का आग्रह किया गया।

रजत शर्मा महासचिव उत्तराखंड क्षेत्र खो-खो संघ द्वारा सभी पदाधिकारियों को खो-खो से संबंधित जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि आने वाले समय में खो खो की प्रीमीयर लीग (अल्टीमेट खो खो) का आयोजन होने वाला है जिसमें प्रतिभाग करने हेतु राज्य की टीम को तैयार किया जायेगा तो उत्तराखंड के खिलाड़ियों को भी अवसर प्रदान किया जाएगा।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

इसके अलावा राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु राज्य की टीम को तैयार किया जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड के सभी पदाधिकारियों को अपने जिलों में कार्य करने हेतु सजग किया। उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों के पदाधिकारी द्वारा सुरेंद्र कुमार भटियानी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड क्षेत्र खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विकल ववाडी, संयुक्त सचिव कामाक्षी कांडपाल व उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों के पदाधिकारी संगीता भट्ट, हरीश भट्ट, जगदीश कुमार, भास्कर जोशी, अंकुर रस्तोगी, राजेश विष्ट, सौरव सनवाल, राघव भटियानी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments