पनुवानौला / दन्या (अल्मोड़ा): जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के धौलादेवी ब्लॉक अंतर्गत दन्या में उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक केंद्रीय संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ नरेंद्र जी एवं जिला अध्यक्ष रघुवर भाकुनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें रवि नेगी को जिला महामंत्री युवा प्रकोष्ठ, केदार बिष्ट को जिला मंत्री, पूरन सिंह नेगी को ब्लॉक अध्यक्ष धौलादेवी, कमल सिंह गैडा को ब्लॉक उपाध्यक्ष धौलादेवी तथा अभिषेक बनौला को ब्लॉक कोषाध्यक्ष धौलादेवी नियुक्त किया गया। इसके अलावा अन्य कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री नियुक्त किए गए रवि नेगी ने कहा कि वे अपने समस्त साथियों के साथ मिलकर पहाड़ी समाज की सभी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेंगे।
बैठक में संगठन विस्तार, युवा सहभागिता और आगामी रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

