HomeUttarakhandUdham Singh NagarUttarakhand : केजरीवाल का 5वां दौरा आज, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

Uttarakhand : केजरीवाल का 5वां दौरा आज, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

ADVERTISEMENTS

काशीपुर। आज मंगलवार को आप नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काशीपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान केजरीवाल बड़ी घोषणा कर सकते हैं। काशीपुर के एक दिवसीय दौरे पर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर केजरीवाल महिलाओं के लिए चौथी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इसके लिए महिलाओं को उनके दौरे से उम्मीदें है।

केजरीवाल ने अब तक दी ये तीन गारंटी
सोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कहा कि इससे पहले केजरीवाल उत्तराखंड के चार बार दौरा कर मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दी है। मुफ्त बिजली अभियान से अब तक प्रदेश के साढ़े 14 लाख से ज्यादा परिवार पंजीकरण करवा चुके हैं। जिन्हें प्रदेश में आप की सरकार बनते ही सीधा फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग आज महंगाई से परेशान हैं। बीते 21 सालों में महिलाओं को लेकर कांग्रेस और भाजपा की दोनों सरकारों ने कोई काम नहीं किया। राज्य की महिलाएं आज भी पहाड़ सा जीवन जी रही हैं। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए कई अभूतपूर्व योजनाएं लागू की हैं। महिलाओं को मुफ्त बस सेवा की सौगात दी है।

अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य का लाभ महिलाओं को मिलता है। प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं की है। लेकिन 21 वर्षों के बाद भी उन्हें हक नहीं मिला है। उन्होंने कहा अब उत्तराखंड की सभी महिलाओं की केजरीवाल से उम्मीद हैं कि उनकी समस्याओं से निजात दिलाएंगे। जल्द ही महिलाओं के लिए भी बड़ी सौगात देंगे।

Haldwani : यहां जंगल में मिला नर कंकाल, आधार कार्ड से पुष्टि ! पढ़िये, हैरान करने वाली कहानी

उत्तराखंड : UKSSSC ने निकाली समूह ‘ग’ के अंतर्गत विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments