HomeUttarakhandHaridwarUttarakhand : घर में मासूम जुड़वा बहनों की मौत; हत्या की आशंका,...

Uttarakhand : घर में मासूम जुड़वा बहनों की मौत; हत्या की आशंका, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand News | उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में जुड़वा बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्चियों के पिता ने अपनी बेटियों के हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पूरे मामले की जानकारी लेते हुए जल्द ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाने के निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक मामला गुरुवार 6 मार्च का है, लेकिन मुकदमा आज शनिवार 8 मार्च को दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार टिहरी गढ़वाल के गांव हवेली चंबा के रहने वाले महेश सकलानी हरिद्वार के सिडकुल एरिया में स्थित दवा कंपनी में काम करते है, जो अपने परिवार के साथ भैरव मंदिर धीरवाली के पास किराए के मकान में रहते है। बताया जा रहा है कि 6 महीने से पहले ही उनकी पत्नी शिवांगी ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। रोजाना की तरह गुरुवार 6 मार्च सुबह को भी महेश सकलानी ड्यूटी पर चले गए थे। वहीं, पति के ड्यूटी जाने के बाद पत्नी शिवांगी पास की दुकान से दूध लेने के लिए गई थी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जानकारी के मुताबिक चंद मिनट बाद जब शिवांगी दूध लेकर वापस लौटी तो उनकी दोनों बेटी स्नेहा और ईशानी सुधबुध में नहीं है। आनन-फानन में वह बेटियों को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। संपर्क होने पर कुछ देर बाद पति भी कंपनी से वापस लौट आया, जिसके बाद दंपति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अगवत कराया और बेटियों के हत्या की आशंका जताई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार को दोनों बच्चियों का पोस्टमॉर्टम किया गया और शव परिजनों के सुपुर्द किए। पुलिस को अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया, “पिता ने बेटियों की हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

सीने में दर्द की शिकायत पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली एम्स में भर्ती

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments