HomeAccidentउत्तराखंड : खाई में जा गिरी कार, हादसे में होटल कारोबारी की...

उत्तराखंड : खाई में जा गिरी कार, हादसे में होटल कारोबारी की मौत

ADVERTISEMENTS

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से दुःखद खबर सामने आ रही हैं, यहां प्रमुख होटल कारोबारी भुवन गुंज्याल की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भुवन गुंज्याल शुक्रवार की देर रात चंडाक स्थित अपने होटल में अपने स्कार्पियो कार से जा रहा थे। तभी यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, होटल कारोबारी भुवन गुंज्याल का चंडाक में होटल है। वह शुक्रवार की देर रात अपने वाहन से पिथौरागढ़ नगर से होटल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चंडाक रोड पर झरने के निकट वाहन चट्टान से जा टकराया और फिर पलट कर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रात को दुर्घटना का पता नहीं चला।

इधर, शनिवार सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्हें खाई में वाहन नजर आया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। कारोबारी भुवन का शव क्षतिग्रस्त वाहन के पास ही पड़ा था। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर जताया दुःख

मृतक नगर के प्रमुख व्यापारी परिवार से हैं। चंडाक में उनका मधुर नाम का नगर का सबसे बड़ा होटल है। नगर के धर्मशाला में कपड़े की दुकान भी है, जो नगर की पुरानी दुकानों में से एक है। दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताते हुए परिजनों से बात कर सांत्वना दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments