HomeBreaking Newsउत्तराखंड चुनाव : पूर्व सीएम खंडूड़ी की बेटी रितु कोटद्वार से लड़ेंगी...

उत्तराखंड चुनाव : पूर्व सीएम खंडूड़ी की बेटी रितु कोटद्वार से लड़ेंगी चुनाव

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कोटद्वार विधानसभा सीट से पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी की बेटी और यमकेश्वर विधायक रितु भूषण खंडूरी को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, हल्द्वानी से जोगेंदर पाल सिंह रौतेला, लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट, रुद्रपुर से शिव अरोड़ा, रानीखेत से प्रमोद नैनवाल, केदारनाथ से शैला रानी रावत, झबरेड़ा SC से राजपाल सिंह, पिरंकलियार से मुनीश सैनी, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा को टिकट दिया गया है।

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, अब हरीश रावत यहां से लड़ेंगे चुनाव

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

विधानसभा चुनाव-2022 के लिए बीजेपी ने बुधवार देर शाम प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। पूर्व सीएम बीसी खंडूरी की बेटी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी सहित 9 प्रत्याशियों को विधानसभा टिकट दिया है। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने रितु को यमकेश्वर से चुनाव लड़ाया था। पहली सूची में 59 प्रत्याशियों को टिकट देने के बाद अबतक कुल 68 प्रत्याशियों को टिकट दिया जा चुका है। 70 विधानसभा सीटों में अब सिर्फ डोईवाला और टिहरी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करनी रह गई है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उत्तराखंड भाजपा ने जारी की 9 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, हल्द्वानी विधानसभा सीट से जोगेंदर पाल सिंह रौतेला को टिकट

दूसरी तरफ, जागेश्वर में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का मुकाबला उनके पुराने साथी मोहन सिंह मेहरा से होगा। दूसरी लिस्ट में भाजपा ने झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल और लालकुआं विधायक नवीन दुम्का का टिकट काट दिया गया है। भाजपा ने बुधवार को अपनी रोकी हुई 11 में से 9 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। अब सिर्फ टिहरी और डोईवाला का सस्पेंस बाकी रह गया है।

उत्तराखंड भाजपा ने जारी की 9 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, हल्द्वानी से इनको मिला टिकट

पिता की हार का बदला लेंगी रितु
पूर्व सीएम बीसी खंडूडी की बेटी रितु खंडूड़ी वर्ष 2012 में अपने पिता की हार का बदला लेने की भी चुनौती रहेगी। वर्ष 2012 में खंडूड़ी है जरूरी के नारे के साथ भाजपा चुनाव में उतरी थी। खंडूडी की टीम के अधिकांश लोग तो जीत गए थे। लेकिन भाजपा का मुख्य चेहरा रहे खंडूड़ी चुनाव हार गए थे। वर्ष2017 में पूर्व काबीना मंत्री हरक सिंह रावत भाजपा के टिकट पर कोटद्वार से चुनाव लड़े थे। पर कुछ समय पहले ही वो कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। कोटद्वार सीट के लिए भाजपा पिछले काफी समय से माथापच्ची कर रही थी।

Uttarakhand : BJP को एक और झटका, ओम गोपाल रावत कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तराखंड : ज्योति रौतेला बनीं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, चार को उपाध्यक्ष बनाया

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments