HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड: विधानसभा की 15 समितियों का गठन, विधायकों को मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड: विधानसभा की 15 समितियों का गठन, विधायकों को मिली जिम्मेदारी

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने एक आदेश जारी कर मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा की 15 समितियों का गठन करके उनमें सदस्यों एवं सभापतियों की नियुक्ति की है। लोक लेखा समिति , प्राक्कलन समिति, सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम समिति, सरकारी आश्वासन समिति, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं विमुक्त जाति सम्बन्धी समिति, प्रतिनिहित विधायन समिति, संस्कृत भाषा प्रोत्साहन समिति, आचार समिति, सूचना प्रोद्यौगिकी सम्बन्धी समिति, पलायन सम्बन्धी समिति, सतत् विकास सम्बन्धी समिति, युवा मामले सम्बन्धी समिति, स्थानीय बोली भाषा समिति, विधान सभा पुस्तकालय समिति एवं पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी समिति का गठन किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा…

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि विधानसभा की समितियां सदन का लघु स्वरूप होती हैं। जिस प्रकार सदन चलता हैं उसी प्रकार समितियां भी अपना कार्य संचालन करती है। विधान सभा का कार्यपालिका पर नियंत्रण के लिए विभिन्न सभा समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में संसदीय समितियां सदन की आंख और कान का कार्य करती हैं और उन्हीं के माध्यम से सदन सत्र में न रहते हुए भी निरन्तर कार्य करता रहता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि गठित समितियां अपना कार्य पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता से करते हुए प्रदेश के विकास एवं समाज की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने सभी समितियों के सभापति और एवं सदस्यों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर समेत इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, 30 जुलाई तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

ये हैं 15 समितियां – जिनमें मिली विधायकों को जिम्मेदारी

लोक लेखा समिति
ममता राकेश, वीरेन्द्र कुमार, दीवान सिंह बिष्ट, सरवत करीम अंसारी, प्रदीप बत्रा, प्रीतम सिंह पंवार, सहदेव सिंह पुण्डीर के नाम शामिल।

प्राक्कलन समिति
मुन्ना सिंह चौहान, प्रदीप बत्रा, दीवान सिंह बिष्ट, तिलक राज बेहड़, हरीश धामी, प्रीतम सिंह पंवार, शैलारानी रावत।

सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम समिति
विनोद कंडारी, सुरेश सिंह चौहान, अनिल नौटियाल, सहदेव सिंह पुण्डीर, सुमित हृदयेश, फुरकान अहमद, भरत सिंह चौधरी।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं विमुक्त जाति संबंधी समिति
गोपाल सिंह राणा, फकीर राम टम्टा, भूपाल राम टम्टा, राज कुमार पोरी, सरिता आर्य, सुरेश गढ़िया, ई. रवि कुमार।

सरकारी आश्वासन सम्बन्धी समिति
विक्रम सिंह नेगी, मनोज तिवारी, प्रदीप बत्रा, मोहन सिंह महरा, प्रमोद नैनवाल, त्रिलोक सिंह चीमा, संजय डोभाल।

प्रतिनिहित विधायन समिति
विशन सिंह चुफाल, बृज भूषण गैराला, मोहन सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी, मयूख महर, सरिता आर्य, दुर्गेश्वर लाल।

विधान पुस्तकालय समिति
शहजाद, सुरेश सिंह चौहान, राज कुमार पोरी, फकीर राम टम्टा, मदन बिष्ट, अनुपमा रावत, उमेश कुमार।

संस्कृत भाषा प्रोत्साहन समिति
भरत सिंह चौधरी, किशोर उपाध्याय, भूपाल राम टम्टा, सविता कपूर, खुशाल सिंह अधिकारी, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, दुर्गेश्वर लाल।

आचार समिति (एथिक्स कमेटी)
विनोद चमोली, सुरेश गढ़िया, त्रिलोक सिंह चीमा, भुवन कापड़ी, अनुपमा रावत, डा. मोहन सिंह बिष्ट, सरवत करीम अंसारी।

सूचना प्रौद्योगिकी सम्बन्धी समिति
उमेश शर्मा “काऊ”, उमेश कुमार पत्रकार, शिव अरोड़ा, प्रमोद नैनवाल, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, ई. रवि कुमार, बृज भूषण गैराला।

पलायन संबंधी समिति
खजान दास, रेनू बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, फकीर राम टम्टा, प्रीतम सिंह, मनोज तिवारी, अनिल नौटियाल।

पर्यावरण संरक्षण संबंधी समिति
शक्ति लाल शाह, अनिल नौटियाल, किशोर उपाध्याय, डा. मोहन सिंह बिष्ट, सुरेश सिंह चौहान, मदन सिंह बिष्ट, मयूख महर।

सतत् विकास संबंधी समिति
आदेश चौहान, वीरेन्द्र कुमार, आदेश सिंह चौहान, मोहन सिंह महरा, शैलारानी रावत, महेश जीना, बृज भूषण गैराला।

युवा मामले संबंधी समिति
राम सिंह कैडा, राज कुमार पोरी, सहदेव सिंह पुण्डीर, सुरेश गढ़िया, महेश जीना, हरीश धामी, सुमित हृदयेश।

स्थानीय बोली भाषा समिति
दलीप सिंह रावत, दुर्गेश्वर लाल, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, खुशाल सिंह अधिकारी, प्रमोद नैनवाल, शिव अरोड़ा, शैलारानी रावत।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments