HomeUttarakhandBageshwarUttarakhand Earthquake: बागेश्वर में 3.5 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती

Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर में 3.5 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश-हरिद्वार तक महसूस हुए झटके; दहशत में घर छोड़ बाहर निकले लोग


⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

बागेश्वर: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी जिलों तक आज सुबह भूकंप (Earthquake) की आहट से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह ठीक 7:25 बजे बागेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में धरती कांप उठी। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई।

सुबह-सुबह आए इन झटकों ने न केवल लोगों की नींद उड़ा दी, बल्कि ‘आफ्टर शॉक’ के डर से कड़कड़ाती ठंड के बावजूद लोग अपने घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

10 किमी गहराई में था केंद्र : नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के आंकड़ों के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र बागेश्वर में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था। केंद्र की गहराई कम होने के कारण झटके काफी स्पष्ट महसूस किए गए। इसका असर बागेश्वर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि केंद्र से करीब 174 किमी दूर ऋषिकेश और 183 किमी दूर हरिद्वार तक के निवासियों ने भी कंपन महसूस किया।

हरिद्वार-ऋषिकेश में भी दिखी दहशत : पहाड़ों के साथ-साथ हरिद्वार और ऋषिकेश के तीर्थनगरी क्षेत्रों में भी भूकंप का असर दिखा। कड़ाके की ठंड में घरों में दुबके लोग झटके लगते ही गलियों में जमा हो गए। स्थानीय निवासियों के बीच दोबारा भूकंप आने (आफ्टर शॉक) की चर्चा और डर बना रहा। हालांकि, राहत की बात यह है कि उत्तरकाशी से लेकर देहरादून तक अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

भूकंप की सूचना मिलते ही बागेश्वर सहित प्रभावित जिलों का प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड र रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से पैनिक न होने और सतर्क रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments