HomeBreaking Newsउत्तराखंड : एक बार फिर भूकंप से डोली धरती, यह रही तीव्रता

उत्तराखंड : एक बार फिर भूकंप से डोली धरती, यह रही तीव्रता

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़। आज रविवार की सुबह एक बार फिर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में धरती भूकंप के झटके से डोल गई। इसकी तीव्रता 3.8 रिक्टर स्केल बताई जा रही है।

3.8 magnitude earthquake hits Uttarakhand’s Pithoragarh : मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 8 बजकर 58 बजे मुनस्यारी और तेजम तहसील क्षेत्र के तल्ला जोहार में रिक्टर पैमाने पर 3.8 magnitude intensity का झटका महसूस किया गया, जो कि भूकंप के आने के कारण था। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत रामगंगा नदी किनारे रुइनाथल और उपराडा पाठक के निकट था। इसकी गहराई 10 किमी थी। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

ज्ञात रहे कि इस बीच उत्तराखंड में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। गत 12 जनवरी को उत्‍तरकाशी में भूकंप में झटके आए थे। उत्तरकाशी में देर रात करीब 2:12 बजे आए भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी रही थी। इससे पूर्व दिसंबर माह में भी रात 1.50 पर उत्तरकाशी में भूकंप आया था।

यह भी पढे़ं – स्टोरेंट में छूट गया महिला का पर्स, पुलिस ने सुरक्षित लौटाया

उत्तराखंड बोर्ड में अब 80 नंबर की परीक्षा, बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments