HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोनिवि की नव कार्यकारिणी गठित

Almora News : उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोनिवि की नव कार्यकारिणी गठित

ADVERTISEMENTS

अशोक सिंह जिलाध्यक्ष, उमेश लाल साह जिला सचिव निर्वाचित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोनिवि के एकादश द्विवार्षिक महाधिवेशन में विभिन्न समस्याओं पर विचार—विमर्श हुआ। इस मौके पर नव कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें अशोक सिंह जिलाध्यक्ष तथा उमेश लाल साह जिला सचिव चुने गये।

इसके अलावा कार्यकारिणी में पूनम बिष्ट जनपद उपाध्यक्ष, खजान सिंह रावत जनपद कोषाध्यक्ष, दीप चन्द्र चौधरी रानीखेत अध्यक्ष, अतर सिंह रानीखेत सचिव चुने गये। इस मौके पर नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने लोक निर्माण विभाग के सदस्यों की मुख्य समस्याओं का निराकरण पूर्ण मनोयोग तथा सकारात्मक प्रयासों से कराने हेतु शपथ ली।

इस मौके पर मुख्य रूप से में मोटर मार्गों में गैंग बेलदारों की कमी होना, खण्ड स्तर पर टी०आई० का भुगतान न हो पाना, ट्रांसफर एक्ट का सदस्यों को उचित लाभ नहीं मिलने, निरीक्षण भवनों में कार्मिकों की कमी, खंडों में अपर सहायक/कनिष्ठ अभियंताओं की कमी, नयी पेंशन स्कीम से हो रही समस्या तथा पुरानी पेंशन स्कीम लागू कराना, निर्माण कार्यस्थलों में कार्यों में हो रही समस्या इत्यादि के संबंध में चर्चा हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर संतोष कुमार द्वारा की गयी। इस अवसर पर क्षेत्रीय तथा प्रांतीय स्तर के तमाम पदाधिकारी व जनपद अल्मोड़ा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Almora/Bageshwar: लाभार्थियों का सम्मान, शुभकामना पत्र, चेक, किट व प्रशस्ति पत्र बांटे

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments