HomeBreaking Newsउत्तराखंड: पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी,पास में पड़ा मिला 5 दिन...

उत्तराखंड: पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी,पास में पड़ा मिला 5 दिन का बेटा

ADVERTISEMENTS

CNE DESK | उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची ने शवों को अपने कब्जे में लिया। दोनों शवों के बीच में उनका पांच-छह दिन का बेटा पड़ा मिला।

देहरादून में पति-पत्नी का शव मिला

मिली जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार को देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र के टर्नर रोड स्थित एक किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में पति पत्नी का शव मिला। वहीं दोनों शवों के बीच में उनका पांच-छह दिन का बेटा पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का बाहर से ताला तोड़कर शवों को बरामद किया। पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आगे पढ़ें…

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय काशिफ और 22 वर्षीय उसकी पत्नी अनम के रूप में हुई है। काशिफ ने दूसरी शादी की थी। वह मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला था। पहली पत्नी सहारनपुर में ही रहती है। पहली पत्नी काशिफ को शुक्रवार से फोन कर रही थी, मगर कोई जवाब नहीं आया। जब काशिफ से संपर्क नहीं हुआ तो पहली पत्नी ने उसके दोस्त से संपर्क किया।

फिर मामला पुलिस तक पहुंचा। घर जाकर देखा तो दोनों पति-पत्नी की लाश मिली। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। दोनों शव फूले हुए थे। काशिफ अकसर बाहर से ताला लगाकर रखता था। वह अंदर आने के लिए घर के पिछले दरवाजे का इस्तेमाल करता था। काशिफ यहां पर जेसीबी चलाता था। फिलहाल पुलिस ने बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Video : अल्मोड़ा में यहां मिला 16 फीट लंबा किंग कोबरा (King Cobra) Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments